
बालोद
बालोद जिले के गुरुर नगर पंचायत अंतर्गत बस स्टैंड के सामने अवैध निर्माण को लेकर गुरुर नगर पंचायत के पार्षदों ने आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को शिकायत दर्ज कराया है जिसमे तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है पार्षदों ने बताया की जिस जगह पर निर्माण कार्य किया जा रहा है वह जगह लाखों रुपए के मूल्यांकन का है।
नगर पालिका अधिकारी के सररक्षण का आरोप
पार्षदों ने उक्त निर्माण कार्य में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के संरक्षण का आरोप लगाया है पार्षदों ने लिखित शिकायत में भी इसे अंकित किया है साथ ही उन्होने वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद पर भी मौन सहमति का आरोप लगाया है।
बस स्टेंड के सामने हो रहा निर्माण
गुरुर नगर पंचायत के शिकायत कर्ता पार्षदों ने जानकारी देते हुए बताया की नगर पंचायत गुरुर में बस स्टैंड के सामने एक दुकानदार द्वारा नगर पालिका अधिनियम धारा 1956 के धारा 293 वा 294 का उलंघन करते हुए 2 मंजिला इमारत बनाया जा रहा है और इसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी की मौन सहमति प्रतीत हो रही है पार्षदों ने कहा कि हमने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मामले की जानकारी दी है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है जहां अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महोदया रश्मि वर्मा ने भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गरीबों का ठेला तुरंत हटाती है पालिका
नगरपालिका के पार्षदों ने नगर पालिका परिषद पर आरोप लगाया कि किसी गरीब का ठेला गलत जगह लग जाए तो उसे हटाने में नगरपालिका तनिक भी देरी नहीं करती परंतु इतना बड़ा निर्माण कार्य अधिकारियों के आंखों के नीचे हो रहा है और अभी तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्थानीय पार्षद सहित जिम्मेदार लोगों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
पार्षद हुए एकजुट
शिकायत कर्ता पार्षदों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस वार्ड में यह क्षेत्र पड़ता है जहां अवैध निर्माण हो रहा है वहां की स्थानीय पार्षद द्वारा भी किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है यह वार्ड क्रमांक 07 में आता है वहीं शिकायत कर्ताओं में प्रमुख रूप से प्रमोद सोनवानी शोभित ओझा मुकेश साहू अन्य पार्षद ख़िलानंद साहू भूपेश लोहले जितेंद्र ओझा ललिता जामदार सहित अन्य शामिल हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904