google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्राथमिक शाला खपराभाट को वाटर कूलर समर्पित

cg24 आजतक न्यूज

दाऊ स्व. श्री लाल सिंह कश्यप एवं दाऊ स्व. श्री यादव राम कश्यप की पुण्य स्मृति में शाला को वाटर कूलर समर्पित

शासकीय प्राथमिक शाला खपराभाट को बच्चों के लिए सुरक्षित व शुद्ध पेयजल हेतु की 80 लीटर क्षमता वाली वोल्टास वाटर कूलर अधिवक्ता श्री अशोक कश्यप, श्री जीवन कश्यप, श्री जितेश कश्यप,श्री यशपाल कश्यप व पूरे कश्यप परिवार के द्वारा संस्था प्रमुख सुरेश दिल्लीवार को सौंपा गया।
सादे समारोह में कश्यप परिवार द्वारा पूजा अर्चना कर वाटर कूलर को शाला स्थापित किया गया ।
इस अवसर पर कश्यप परिवार के अलावा नेमचंद सुधाकर, आत्माराम ठाकुर, गोपाल प्रसाद साहू, कुमारू ठाकुर ,अंगद राम साहू ,शिक्षिका लक्ष्मी गंजीर प्रीतिबाला सोयाम उपस्थित थे ।

समय समय पर कश्यप परिवार का सहयोग मिलता रहा है।

कश्यप परिवार का विद्यालय के प्रति प्रेम व दान शीलता का उपस्थित ग्रामीण जनों व विद्यालय परिवार के द्वारा कृतघ्नता ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *