
हिन्दू सनातन धर्म की एकता व मजबूती के लिए आगे आ रही महिला शक्ति बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के सभी नए दायित्त्वान महिलायो को संगठन नेताओ ने दी बधाई
cg24 आजतक न्यूज
गुंडरदेही :- विश्व हिंदू परिषद प्रखंड गुंडरदेही में आज विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा, एवं प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रदेश सहमंत्री नंदू साहू, एवं बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू के सहमति व मार्गदर्शन में आज गुंडरदेही प्रखंड में मातृशक्ति संयोजिका एवं सह संयोजिका के पद के लिए सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद के महिला कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। प्रखंड गुंडरदेही में मातृशक्ति संयोजिका के रूप में मड़ियापार निवासी सरोज साहू एवं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड के मातृशक्ति के सह संयोजिका लिए धनेश्वरी साहू को नियुक्त किया गया है
आज गुंडरदेही विश्व हिंदू परिषद प्रखंड के अध्यक्ष भारत साहू के उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद खंड मड़ियापार मातृशक्ति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदों के लिए खंड संयोजिका संयोजिका एवं लगभग 15 महिला कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद में सनातन धर्म को बचाने के लिए आज संगठन से जुड़ी ।
गुंडरदेही प्रखंड के मातृशक्ति संयोजिका सरोज साहू तो सह संयोजिका धनेश्वरी साहू एवं मड़ियापार खण्ड के लिए संयोजिका श्रीमती टिकेश्वरी साहू तो सह संयोजिका श्रीमती प्रभा साहू को सर्वसम्मति से आज खंड में जिमेदारी दी गई मातृशक्ति सदस्यों ने विश्व हिंदू परिषद में काम करने सनातन धर्म को बचाने संकल्प लिया उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू के मार्गदर्शन में गठन हुआ उक्त कार्यक्रम में चंद्रभान निषाद, मदन साहू ,केशव राम साहू ,मोती ठाकुर ,हेमंत साहू ,पंकज साहू, बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904