
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत डॉ. बालमुकुंद पूर्व विधायक खेरथा गुन्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तिलोदा शक्ति पहुचे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा अपना बुथ- सबसे मजबूत तब होगा प्रत्येक बुथ में बुथ समिति का गठन जिसमें अध्यक्ष, सचिव, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, बुथ पालक एवं Bl2 हो एवं सबसे महत्वपूर्ण पन्ना प्रमुख तथा प्रत्येक पृष्ठ में 3 सदस्य बनाना जरूरी है। इसके साथ केंद्र सरकार के योजनाओं को प्रचार प्रसार के साथ जो हितग्राही केंद्र सरकार के योजनाओं का लाभ ले रहे हैं उसे बताना तथा प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना।
बैठक में जिला संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, पं. पुष्कर प्रसाद पान्डे, घनश्याम प्रसाद पान्डे, दीनबंधु, खेमलाल देवांगन, नंदकुमार वर्मा, राम कुमार यदु, सुन्दर लाल, संतोष ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर, भूपेंद्र कुर्रे, पूरन लाल ठाकुर, रजभान सिह कुर्रे, मानिक चंद बारले, नरेश कुमार बंजारे, रामरतन माडले सहित शक्ति के अन्तर्गत बुथ कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, युवा एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
