
राजनांदगांव :- विगत दिनों वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता में हुआ,
जिसमे हमारे शहर के वार्ड न. 38 दिग्विजय वार्ड ब्राह्मण पारा निवासी श्री मुकेश कहार ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। जिसमे मुकेश कहार पिता श्री भोला कहार ने स्वर्ण पदक जीतकर परिवार के साथ पूरे शहर और प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है।
आज वार्ड पार्षद सुश्री मणिभास्कर गुप्ता जी के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल और वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों ने घर जाकर उनका सम्मान किया और उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी जी, नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु जी, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा जी, विजय राय जी, गप्पू सोनकर जी, जीवन चतुर्वेदी (पार्षद प्रतिनिधि), कालू शर्मा जी, प्रखर श्रीवास्तव, लक्ष्मण यादव, विक्की ठाकुर, बंसीलाल साहू, गणेश ताम्रकार, आशीष ठाकुर, सागर सोनी, संतोष ठाकुर,अभय ठाकुर, मोनू तिवारी, विजय ठाकुर, मोनू पंसारी, तन्नू मुल्लेवार, नितिन वेदवानी, देवांगन, स्पर्श झा, आदि चौबे, बिट्टू देवांगन,मनीष, और वार्डवासी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904