
डौंडीलोहारा नगर पंचायत में आज जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया जिसमें नगर पंचायत की टीम एवं राजस्व पटवारी राजस्व निरीक्षक मौके पर उपस्थित रहकर नगर के ग्रामीणों की प्राप्त आवेदन पत्रों की पंजी प्रविष्टि कर समस्या निराकरण किया गया आज उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा सर्वप्रथम अपने वार्ड वासियों के साथ रहकर C. M. O नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रधान को प्रमुख समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा जिसमें नगर के स्टेडियम में पेयजल व्यवस्था विद्युत व्यवस्था सेड निर्माण की मांग तथा तहसील परिसर में शेड निर्माण यात्री प्रतीक्षालय वार्ड क्रमांक 12 के विद्युत पोल स्थापना एवं पेयजल व्यवस्था को गंभीरता से रखकर कलेक्टर बालोद के नाम ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद ममता शर्मा एल्डरमैन हस्तीमल सांखला संजय गुप्ता पार्षद अशोक चुनाव अनीता साहू सोहद्र देवांगन एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे। नगर पंचायत सी,एम,ओ प्रधान उपयंत्री भानु प्रताप सिंह भानु पटेल नीलकंठ गोविंद वीके राम गुलाल स्थानीय पटवारी तथा राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।।। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने वार्ड वासियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र नगर के विभिन्न वार्ड से आए व्यक्तियों को राशन कार्ड बनाने नाम काटने तथा विधवा पेंशन राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ दिलाया पेयजल समस्या एवं समझाइश देकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रधान को त्वरित कार्यवाही जनहित में करने निर्देशित किया । पार्षद ममता शर्मा सोहद्रा देवांगन अनीता साहू अशोक चुनाव एवं पार्षद गण ने अपने-अपने वार्ड वासियों की समस्या का त्वरित निराकरण कराने के लिए c, m ,o प्रधान को निर्देशित किया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904