
राजनांदगांव :- कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्यविस्तार योजना अंतर्गत राजनांदगांव विधानसभा के उत्तर मंडल के शक्तिकेंद्र क्रमांक 1 में बूथ क्रमांक 19 और 20 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य विस्तारक के रूप में वार्ड न. 38 दिग्विजय वार्ड की पार्षद व सचेतक, भाजपा उपाध्यक्ष दक्षिण मंडल सुश्री मणि भास्कर गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री अतुल रायजादा, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, शक्तिकेंद्र संयोजक हर्ष रामटेके (मंडल महामंत्री), साइबर विस्तारक प्रह्लाद सिन्हा ( महामंत्री युवा मोर्चा दक्षिण मंडल ), राहुल चौबे, जीवन चतुर्वेदी ,भीषम देवांगन, अफजल, मनीष जैन ,सरिता यादव, अशोक वर्मा, योगेश साहू, , बूथ अध्यक्ष, सचिव, पालक और भाजपा के सभी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904