
डौण्डी लोहारा :- मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला तीन दिवसीय विकास खंड स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ श्री एल.के. ठाकुर जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री ए.के. साहू सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री एस. के. कोटेन्द्र विकास खंड श्रोत समन्वयक व शासकीय हाई स्कूल सम्बलपुर के प्राचार्य श्री डी. आर.भण्डारी की गरिमामयी उपस्थिति में मां शारदे की पूजा के साथ हुआ। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी ने सभी प्रशिक्षार्थियों को समय पर उपस्थित होकर बड़ी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।श्री कोटेन्द्र ने अनुशासन को बनाये रखने की बात कही। प्राचार्य ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया!
एस आर जी ग्रुप के मास्टर ट्रेनर्स श्री लेखराम साहू ,श्रीमती कैशरीन बैग व लिली पुष्पा एक्का ने प्रशिक्षण से आप क्या अपेक्षा रखते हैं? से अपनी बात शुरू की। ततपश्चात आपदा अथवा विपदा आने पर प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रकाश डालते हुए प्रायोगिक तौर पर शरीर के विभिन्न हिस्सो में चोट लगने पर बांधी जाने वाली पट्टी के बारे में अवगत कराया। मानव बैसाखी व स्ट्रैचर बनाना, डाक्टरी गांठ व ध्रुव गांठ के बारे में जानकारी दी! इसी बीच डाइट दुर्ग प्राचार्य श्रीमती शिशिर भट्टाचार्य, श्रीमती वंदना सिंह व अनुजा मैडम द्वारा कार्यशाला का अवलोकन किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री लेखराम साहू ने आपदा विपदा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक रूप से होने वाली जन -धन की हानि को आपदा व्यक्तिगत होने वाली हानि विपदा के अंतर्गत आता है। आपदा दो प्रकार के होते हैं- प्राकृतिक और मानवीकृत।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904