google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद पुलिस कप्तान का “जनरल परेड” व कुछ दिशा निर्देश

जनरल परेड
आज दिनांक 03.06.2022 को बालोद जिले के नए पुलिस अधीक्षक IPS श्री जितेंद्र कुमार यादव, द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में प्रथम साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया जनरल परेड में डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी श्री एस.एस मौर्य, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, सीएसपी राजहरा श्री मनोज तिर्की, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री मधुसूदन सिंह नाग, 2आईसी ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी व जिला बल बालोद के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। परेड में उपस्थित समस्त टोली का निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी टोलियों का टर्न आऊट यूनिफॉर्म ड्रेसिंग, एवं शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट टर्न आउट वाले अधि/कर्मचारियों को ईनाम दिया गया। व रक्षित केंद्र ग्राउंड भवन परिसर, रोजनामचा, आरमोरी, व समस्त शाखा का जायजा लिया गया तथा समस्त थाना प्रभारी को अपने थाना परिसर की साफ सफाई व आम जनता के लिए उचित बैठक व्यवस्था, पीने का पानी एवं आम जनता से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करने हिदायत दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *