google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नाबालिग का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • नाबालिग का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार * आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

विवरण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि राजहरा क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना राजहरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.22 को प्रातः 09.00 बजे इसकी भांजी अपने माता पिता के घर जाने के लिये निकली थी जो अपने माता पिता के घर नहीं पहुंची है, कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी भांजी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने की अंदेशा पर अपराध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिकी के मार्गदर्शन में प्रकरण मे अपहृता एवं संदेही आरोपी के मोबाईल नम्बर की सायबर सेल से सीडीआर प्राप्त किया गया, बाद राजहरा से टीम गठित कर रवाना राजनांदगांव रवाना कर अपहृता को आरोपी ईश्वर राम यादव पिता झाड़ू राम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क0 39 कौरिनभाठा राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव के कब्जे से बरामद कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ प्यार करना तथा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण मे धारा 366,376(2)(ढ),376(3) भादवि जोड़ी गई, बाद आरोपी को दिनांक 03.06.2022 के 13.00 बजे विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे, सउनि लता तिवारी, सउनि सीता गोस्वामी, आर0 98 गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी का नाम : ईश्वर राम यादव पिता झाड़ू राम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क0 39 कौरिनभाठा राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *