- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहदा में जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में जेडीएस बैठक सम्पन्न।
आज दिनांक 3 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहदा में जीवनदीप समिति की बैठक जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य केंद्र के आवश्यकता एवं समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें औषधि भंडार कक्ष एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की ऑनलाइन करने हेतु कंप्यूटर सिस्टम वाईफाई आवश्यकता आईपीडी रूम हेतु बेड की आवश्यकता प्रसव हेतु कपड़े की आवश्यकता एवं कपड़ों की धुलाई हेतु वाशिंग मशीन दवाई रखने हेतु रेक के बारे में चर्चा की गई इसके अलावा अस्पताल परिसर में डीप पीट एवं शार्प पीटकी आवश्यकता पर चर्चा की गई जीवनदीप समिति के सदस्यों के द्वारा निर्माणाधीन नवीन पीएचसी भवन का निरीक्षण किया गया आयोजित बैठक में नाहदा के सरपंच संतराम ताराम उपसरपंच कोमल सिंह देवांगन संस्था प्रभारी श्रीमती सरिता पटेल पर्यवेक्षक वीके यादव फार्मासिस्ट पी आर सिन्हा प्रेम प्रकाश साहू जेएसए स्टाफ नर्स टीनम राजपूत छबीली भू आर्य उमेश ठाकुर मितानीन गोदावरी साहू तारिणी,बिटान आदि उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904