राज्य में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र और राष्ट्रीय सहायक उपकरण केन्द्र स्थापित करने की रखी मांग
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों की ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुई श्रीमती भेंड़िया
Cg24 आजतक
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया गुरूवार को केंद्रीय समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दिव्यांगता पर केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड की ऑलाइन बैठक में राजधानी रायपुर से शामिल हुंईं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के पुनर्वास और कल्याण संबंधी कई प्रस्ताव केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड के समक्ष रखे। उन्होंने बोर्ड के समक्ष छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, राष्ट्रीय सहायक उपकरण केन्द्र, मानसिक रोगियों के पुनर्वास के लिए संस्था की स्थापना और नेशनल हैण्डीकैप्ड फाइनेंस एवं डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन को दिव्यांगों के लिए पुनः राशि प्रदान करने हेतु निर्देशित किये जाने की मांग की।
बैठक में दिव्यांगों के अधिकार,पुनर्वास, स्वास्थ्य, सतत शिक्षा,वित्तीय सहायता,सुगम्य भारत अभियान के तहत भवनों को सुविधाजनक बनाने, दिव्यांगों के लिए यंत्रों और उपकरणों की उपलब्धता सहित राज्यों द्वारा किये गए विशेष प्रयासों पर चर्चा की गई। श्रीमती भेंड़िया ने बोर्ड से कहा कि केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिला दिव्यांगजन पुनर्वास योजना के तहत राज्य से 18 प्रस्ताव केन्द्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं,जिन पर स्वीकृति दी जानी है। दिव्यांगजनों के लिए जिला स्तर पर उनके चिन्हांकन से लेकर उनकों सेवाएं प्रदान करने के लिए यह केन्द्र बहुत आवश्यक हैं। इन केन्द्रों की स्वीकृति मिल जाने पर राज्य सरकार द्वारा तत्काल केन्द्र प्रारंभ कर दिये जाएंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904