google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लोकनिर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही, लोगों की जान जोखिम में मुख्य मार्ग सड़क धंसा पुलिया भी क्षतिग्रस्त 

डौंडीलोहारा –  राजनांदगांव डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग से लगे ग्राम खैरीडीह के पास बनी पुलिया के अंदर से क्षतिग्रस्त होने से मुख्य सड़क बीच से अंदर की ओर धंस गया है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना बना हुआ है। 

लोकनिर्माण विभाग के अधीन यह मुख्य मार्ग में लगातार भारी वाहनों सवारी बसों के साथ दोपहिया वाहनों का बड़ी संख्या में आवागमन रहता है। लेकिन विभाग की लापरवाही कहा जाए कि इस सड़क का मरम्मत व संधारण का काम नहीं हो रहा है। 

 संबलपुर से खैरीडीह का यह वहीं मार्ग है जहां हाल ही में सड़क दुर्घटना में कार व बाइक सवारों के टकराने से तीन युवाओ की मौत हुई है। वहीं इस स्थान व मार्ग में लगातार दुर्घटनाएं होते रहता है। 

सड़क के बीचों बीच धंसने व दुर्घटना से बचाव के लिए जानकारी अनुसार गांव के युवाओं ने आवागमन को सुचारू रखने व बचाव के लिए स्टॉपर रख दिए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के द्वारा लाल झंडा बांधकर खतरा का संकेत बस दिया जा रहा है। जबकि तत्काल इस सड़क का मरम्मत करना चाहिए था। 

हमने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से इस विषय पर बात करने की कोशिश की लेकिन संभव नहीं हो पाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *