

कांकेर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार के सफलतम व स्वर्णिम आठ वर्ष पूरे होने पर आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी व लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया ।
श्री मण्डावी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत सरकार ने शानदार, ऐतिहासिक 8 वर्ष पूरे किये हैं। इस आठ वर्ष की स्वर्णिम यात्रा को कम शब्दों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का वर्ष इन्हें कहा जा सकता है। मोदी जी के नेतृत्व में युगपरिवर्तन कारी यह यात्रा अहर्निश जारी है। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की व निर्णय को देशहित में बताया ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904