google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मेरे विरुद्ध राजनीतिक साजिश,राजनीति से जुड़े दुष्ट व्यक्तियों का कारनामा,एसडीएम का एकतरफा फैसला :-सरपंच पसौद

देवरी:- आप सभी सरपंच भाइयों एवं बहनों , देवांगन समाज के सामाजिक बंधुओं, ‌मेरे ग्राम वासियों ,युवा साथियों एवं मातृत्व शक्ति आप सभी को मेरा प्रणाम मैं ‌जानकारी देना चाह रहा हूं की ग्राम पसौद में सोनकर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए मनपसंद भूमि आरक्षित खेल मैदान के पास ‌भूमि आवंटन न कर पंचायत द्वारा चयनित जगह में भूमि आबटन करने के कारण श्री रूमनलाल इन्दुरिया ग्राम पटेल अन्य सोनकर समाज के व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से खेल मैदान में फलदार वृक्ष काटने का सरपंच को आरोप लगाकर झूठा शिकायत किए और राजनीतिक दबाव के कारण तहसीलदार द्वारा अपने पक्ष में जांच रिपोर्ट तैयार कराने में‌ सफल हो गए हैं जिसे एसडीएम में प्रस्तुत किया गया था जिसके संबंध में मैं कलेक्टर बालोद और एसडीएम डौंडीलोहारा को दिनांक 8 /4 /2022 को आवेदन पत्र ‌दिया था इसी दिनांक को ‌8/4/2022 ग्राम पसौद के लगभग 300 ग्राम वासियों एवं ग्राम पंचायत पसौद के सभी पंच गण सामूहिक रूप से हस्ताक्षर करके सरपंच के पक्ष में आवेदन प्रस्तुत कलेक्टर एवं एसडीएम को भी दिए थे, एवं समाज के लिए भूमि इसी सोनकर समाज के भूमिआवंटन के संबंध में तहसीलदार को दिनांक 26/ 12 /2021 को आवेदन पत्र दिया गया था उक्त सभी आवेदन पत्र पर किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं किया गया, न अब तक जांच किया गया, उसके पहले बिना मेरा सुनवाई किए एसडीएम डौंडी लोहारा द्वारा 11/5/22 के तारीख से एक पक्षीय आदेश कर दिया गया है जो मुझे पत्रकार के मोबाइल व्हाट्साप के द्वारा जानकारी मिला है जिसमें 25000 रुपए की जुर्माना लगाया गया है तथा इसी दिनांक 11 /5/ 2022 को ही उपसरपंच ग्राम पंचायत ‌का अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था
मेरे विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र बहुत जोरो से चल रहा है तथा मुझे बदनाम करने का साजिश चल रहा है
यह क्षेत्र में जितने भी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जो राजनीति से जुड़े हुए हैं वह सब मेरे विरुद्ध में एक हो गए हैं और मुझे डराने की चाल चल रहे हैं
फिर भी चिंता करने की बात नहीं है मेरा प्रतिक्रिया पहले जैसा ही रहेगा सत्य का ही जीत होगा
आप सबकी आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा के साथ
आपका
पोषण लाल देवांगन
सरपंच ग्राम पंचायत पसौद
अध्यक्ष सरपंच संघ डौंडीलोहारा
उपाध्यक्ष जिला सरपंच संघ बालोद
उपाध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *