गुंडरदेही :- गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम रेंगाकठेरा हल्का क्रमांक 33 में विमला साहू पति खेमुराम साहू के द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। तथा वँहा पर अवैध रूप से धर्म संबंधी कार्यवाही हो रहा था। निर्माणाधीन मकान व स्थान को चर्च रूप देकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा था। इस जानकारी के बाद विहीप गुंडरदेही ने अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही को कार्यवाही हेतु पत्र लिखा था जिस पर स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए खेमुराम साहू विमला साहू को पत्र ( नोटिश) जारी कर निर्माण कार्य मे रोक लगा दिया है। वही थाना प्रभारी के द्वारा रविवार को उक्त विवादित स्थान व मकान पर किसी की भी आवाजाही न हो इसके लिए कार्यवाही किया गया है। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद गुंडरदेही के अध्यक्ष भरत साहू व अन्य जिम्मेदार दायित्त्ववान सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठकर ऐसे कार्यो को आगे भी रोकने की बात कही जिस पर एसडीएम,थाना प्रभारी,व तहसीलदार ने कहा है कि कानून के विपरीत कार्य करने वालो पर आगे भी कड़ाई की जाएगी व नियमत कार्यवाही भी होगी इस बात पर विहीप ने वर्तमान समय मे अपने धरना या आंदोलन को स्थगित कर दिया है। व इस सम्बन्ध में पत्र भी जारी किया है।


आमजन से मिली शिकायत के बाद खेमुराम साहू के द्वारा किये जा रहे अवैध कार्यो,निर्माण कार्यो पर रोक लगाने हमारे द्वारा एक पत्र एसडीएम को सौपा गया था जिस पर कार्यवाही किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के पहल करने के बाद हुई चर्चा उपरांत विहीप के द्वारा इस विषय पर फिलहाल कोई भी धरना या प्रदर्शन नही किया जा रहा है :- भरत साहू अध्यक्ष गुंडरदेही विहीप
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904