google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

केंद्र के समान 34 % DA व HRA प्रदान करने को लेकर प्रदेश के 146 विकासखंड में होगा विशाल-धरना प्रदर्शन

केंद्र के समान 34 % DA व HRA प्रदान करने को लेकर प्रदेश के 146 विकासखंड में होगा विशाल-धरना प्रदर्शन व महारैली का आयोजन : शंकर साहू (जिला अध्यक्ष)

राजनांदगांव //- छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक- कमल वर्मा, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री- मनीष मिश्रा व जिला संयोजक- के. एल. टांडेकर, जिला महासचिव- सतीश ब्यौहारे तथा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू सहित छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन से जुड़े समस्त साथियों के नेतृत्व में केंद्र के समान 34% DA (मंहगाई भत्ता) व HRA (गृह भाड़ा भत्ता) दिलाने हेतु दिनांक- 29-06-2022 को पूरे छ.ग. के 146 विकासखंड मुख्यालयों, सभी जिला मुख्यालय व प्रदेश की राजधानी-रायपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन व महारैली का आयोजन कर ज्ञापन छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू व समस्त ब्लॉक अध्यक्षों- यशवंत कुमार देशमुख, सुनील शर्मा, देव कुमार यादव, कीरत कुमार गणवीर, रमेश साहू, हीरालाल मौर्य, कौशल श्रीवास्तव, रामलाल साहू व रोशन साहू के साथ ही समस्त साथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- मनीष मिश्रा के निर्देशानुसार 29 जून 2022 के विशाल धरना-प्रदर्शन व महारैली में शामिल होकर केंद्र के समान छत्तीसगढ़ में भी 34 ℅ DA (मंहगाई भत्ता) व HRA (गृह भाड़ा भत्ता) प्राप्त हो सके, इस हेतु आवाज बुलंद करेंगे। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव के सभी 09 ब्लॉक के साथियों के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिन की सामुहिक अवकाश लेकर इस विशाल धरना-प्रदर्शन में अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय में उपस्थिति प्रदान करेंगे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू (जिलाध्यक्ष) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *