


सीजी 24 आज तक
रिपोर्टर ,बोधन भट्ट बालोद
डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत रेंगनी के ग्रामीण बरसात के दिनों में गलियों में कीचड़ जाम होने से काफी परेशान रहते हैं जिनकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से भी की जा चुकी है पर अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है ग्रामीण हेमलाल चीराम ,वेद लाल मोरध्वज ,रामाधार खरे, हीरालाल ठाकुर, घनश्याम कोठारी, ताजेश सेन नारायणा पटेल, रिपुसूदन कोसमा खिलावन ताराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि रोड वा गौठान का पूरा पानी गली में बहता है जिससे गलियों में कीचड़ जाम हो जाता है गली नीचे होने कारण पानी का बहाव नहीं हो पाता इससे बरसात के दिनों में गलियों में दलदल हो जाती है पानी की निकासी नहीं होने से मच्छर भी पनप रहे है जिससे बरसात के दिनों में गंभीर बीमार होने की संभावना बनी हुई है गली में दल दल कि वजह से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लगभग दो पंचवर्षीय से सरपंचों को ग्राम सभा में सीसी रोड निर्माण वा नाली निर्माण कराने के लिए कहा गया पर अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिस समय जिस से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904