google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडी फुटबाल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा , जिला के बच्चे संभाग स्तरीय खेल पर बनाई अपनी जगह

डौंडी – जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बालक14 ,17 व बालिका 17 वर्ष का आयोजन दिनांक 8 जुलाई 2022 को पुलिस मैदान डौंडी में किया गया।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात प्रथम मैच बालिका 17 वर्ष सेजस डौंडी विरुद्ध शास.उ.मा.वि.चिखली के मध्य खेला गया, जिसमें सेजस डौडी ने तीन गोल प्रथम दीपलता, दूसरा गोल दीपिका व तीसरा गोल शिवानी ने मार कर अपनी टीम को विजई दिलायी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। दूसरा मैच बालक 17 वर्ष सेजस आमापारा बालोद व डीएवी राजहरा के मध्य खेला गया। जिसमें टाईब्रेकर से आमापारा बालोद विजयी रहा । तीसरा मैच बालक 17 वर्ष शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली व महावीर बालोद के मध्य खेला गया, जिसमे दीपांशु व खोमेश ने एक एक गोल करके अपनी टीम को विजय दिलाई।
चौथा मैच बालक 14 वर्ष शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिखली व डीएवी राजहरा के मध्य खेला गया जिसमें चिखली के प्रफुल्ल ने एक ,मिथुन ने एक गोल कर टीम को विजयी दिलाई ।पांचवा व फायनल मैच सेजस बालोद व महावीर उ.मा.वि. बालोद के मध्य खेला गया जिसमे ओवर एज व बाहरी बच्चो को मैच खिलाने पर महावीर बालोद को डिसक्वालिफाई किया गया। इस तरह से बालोद जिले के सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता हेतु चयनित टीम बालिका 17वर्ष सेजस डौण्डी, बालक 17वर्ष के लिए सेजस आमापारा बालोद, व 14वर्ष बालक के लिए शा.पूर्व.मा.शाला चिखली ये सभी टीम संभाग हेतु आने वाले समय मे बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेगे।
इस प्रतियोगिता मे कुल आठ टीमो से 128बच्चे व 10 आफिसियल्स सम्मिलित हुए।इस प्रतियोगिता को सम्पन्न करने मे संयोजक नरेन्द्र ठाकुर, सपन जेना,सजय महंती, जगप्रीत सिंग संधु, ढाल सिंग, कुनाल आर्य,संतुराम यादव,व चन्द्रशेखर पवार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *