
गुंडरदेही
सबसे पहले,,
परस साहू की कलम से जनहित की खबर
बरसात की शुरुआत में प्रधानमंत्री आवास बनाना बड़ी मुश्किल व चुनौती से कम नहीं है। एक तरफ शासन की राशि भुगतान की समस्या तो दूसरी ओर छड़ सीमेंट की महंगाई से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों कमर टूट गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा मोर जमीन मोर मकान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक संपूर्ण जगहों पर पक्की मकान बनाने का सपना था। परंतु नगर पंचायत गुण्डरदेही में गरीबों का सपना और सरकार की योजना धरातल पर नहीं दिख रहा है। गरीब वर्ग के लोग अपने पुराना आशियाना को तोड़कर झिल्ली के सहारा बरसात में रात गुजार रहे हैं।

आपको बता दें कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी देवंतीन बाई पति जयराम निषाद जो कि नगर पंचायत के अनुज्ञा पत्र सितंबर 2021 को जारी करने के बाद अपने पुराने आशियाना को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास बनाने की शुरुआत की थी। पार्षद संतोष नेताम से जानकारी के अनुसार 1 माह पहले ही उन्हें लगभग 58000 हजार रुपए की राशि पहला किस्त प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत गुंडरदेही अंतर्गत लगभग 1095 कुल आवास की सुकृति हुई है। जिसमें 254 आवास प्रगतिशील है और 384 आवास पूर्ण हो चुका है।जिसका लगभग 12 करोड़ 4 लाख रुपया का भुगतान हो चुका है। इसके अलावा नगर पंचायत के खाते में लगभग 20 लाख रुपया की राशि भुगतान के लिए बचे हैं। आपको बता दें कि नगर पंचायत के इंजीनियर कृपाराम बर्मन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को पार्षद के अनुशंसा के आधार पर उनको राशि की भुगतान किया जा रहा है कि किसका पहले स्वीकृति है और कौन पहले निर्माण कार्य प्रगति कराएं इसके आधार पर राशि का भुगतान की जा रही है आगे बर्मन ने बताया 2017 की स्वीकृति मकान अब तक कई अधूरे हैं कई लोग रुचि नहीं लेते तो कई लोग आर्थिक स्थिति के कारण बना नहीं पाते हैं। यह भी जानकारी सामने आ रही है।
अंदरूनी तौर पर हम बता दें कि केंद्र की इस योजना को धरातल तक पहुंचाने प्रशासन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में असफल हो रहे हैं, जबकि कांग्रेश सरकार कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना को कांग्रेस जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
वार्ड पार्षद संतोष नेताम ने कहा स्वीकृति के आधार पर कार्य प्रगति देखकर राशि का भुगतान किया जा रहा है। अभी-अभी उन्हें एक किस्त की राशि भुगतान किया गया है।
इस मामले में इंजीनियर कृपा राम बर्मन ने कहा पार्षदों के अनुशंसा के आधार पर हितग्राहियों के खाते में राशि का भुगतान किया जा रहा है और उनका मकान लेवल कहां तक पहुंचा है उसका निरीक्षण कर लेंगे।
2017 से अब तक की जानकारी
अब तक 1095 आवास की स्वीकृति
254 आवास प्रगति में
384 आवास पूर्ण
276 नया आवेदन प्राप्त हुआ
12 करोड़ 4 लाख भुगतान हो चुका है
पंचायत के खाते में लगभग 20 लाख रुपया शेष है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904