google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उज्जैन महाकाल की तरह प्रतिदिन होगी भस्म से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार एवं भस्म आरती का आयोजन

उज्जैन महाकाल की तरह प्रतिदिन होगी भस्म से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार एवं भस्म आरती का आयोजन ,,
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम के श्री हनुमान मंदिर शाला गो अभ्यारण में 21 पार्थिव शिवलिंग का पांच दिवसीय महाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होगा साथ ही हिंदू शेरनी बहन सरस्वती दीदी छिंदवाड़ा के श्री मुख से श्री शिव कथा का संगीत मय प्रसारण भी होगा इसके लिए क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है साथ ही पूरे प्रदेश से भक्तों का श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में आगमन प्रारंभ हो गया है कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है कार्यक्रम के संबंध में श्री राम बालक दास जी ने चर्चा करते हुए बताया
कि पूरे प्रदेश से एवं प्रदेश के बाहर से भी श्रद्धालु जन भगवान आशुतोष सदाशिव का महाभिषेक करने के लिए श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम आएंगे साथ ही बहन सरस्वती दीदी की कथा का भी श्रवण हजारों की संख्या में श्रोता गण करेंगे साथ ही उन्होंने सभी भक्तजनों को श्रावण माह के इस पवित्र आयोजन में आने का आमंत्रण भी दिया ज्ञात रहे पिछले वर्ष हुए शिव कथा में प्रतिदिन संध्या में बाबा महाकाल की भस्म आरती आकर्षण का केंद्र था इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ का यह अनूठा आयोजन श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक 5 दिनों तक प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे होगा जिसमें धुनी की भस्म से बाबा महाकाल की भस्म आरती एवं दिव्य श्रृंगार किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *