google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राष्ट्रपति चुनाव में बेनकाब हुवा भूपेश व उनके विधायको का आदिवासी चेहरा-देवलाल ठाकुर

गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद ने समर्थन मांगने आये लोगो से कहा कि पार्टी अध्यक्ष का जो भी निर्देश होगा वो उसका पालन करेंगे। मेरी शुभकामनाएं है। श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को :-कुंवरसिंह

अर्जुन्दा/गुंडरदेहीCG24:- एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति के उम्मीदवार श्रीमती द्रोपति मुर्मू के पक्ष में मतदान को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस के विधायक व सांसदों के समक्ष आदिवासी महिला प्रत्याशी के समर्थन के लिए अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में बालोद जिले में निवासरत विधायक संगीता सिन्हा,संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद, व कैबिनेट मंत्री अनिल भेड़िया के समक्ष भी भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी के साथ ही भाजपा के समस्त नेताओ ने मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समाज की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील की। पर लगभग सभी ने पार्टी आलाकमान के निर्देशों का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आये।


इस पर जिला पंचायत बालोद के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कांग्रेश पर तीखा हमला बोला। श्री ठाकुर ने कहा कि वर्षों से जो आदिवासी समाज कांग्रेस के पक्ष में अपना वोट करता आ रहा है।आज वहीं कांग्रेस उस आदिवासी समाज के सम्मान और गौरव के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है की बालोद जिले में निवासरत विधायक मंत्री संसदीय सचिव राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के समर्थन से पीछे हट रहे हैं? कहीं ना कहीं यह जो आलाकमान की बातें सामने आ रही है। उससे कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिले में निवासरत विधायक संसदीय सचिव मंत्री का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भूलना नहीं चाहिए कि इस प्रदेश के सत्ता की चाबी आदिवासी सामाज के पास है।प्रदेश के लगभग 70 सीटो का परिणाम आदिवासी सामाज के मतदान से तय होता है।और आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला जो एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है उसका विरोध कर रहे है उसका आने वाले समय में आदिवासी सामाज खुलकर कांग्रेस के विरुद्ध वोट कर अपने सामाज का बदला लेगा।श्री ठाकुर ने राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह आदिवासी सामाज की साधारण महिला को राष्ट्रपति पद हेतु अवसर दिया यह भारतीय इतिहास में ऐतिहासिक निर्णय है कि आदिवासी समाज को यह अवसर इतिहास में पहली दफा मिला ।इससे पहले कांग्रेस ने इस देश में वर्षो तक राज किया पर आदिवासीयों के बलिदानी का कभी सम्मान नही हुवा।और सामाज को हमेशा बंधुवा मजदूर की तरह वोट बैंक बनाकर इस्तेमाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *