google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संगठन चुनाव : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुई संगठन चुनाव की चर्चा

लोकतांत्रिक पार्टी है कांग्रेस :- कुंवरसिंह

संगठन चुनाव : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुई संगठन चुनाव की चर्चा
देवरीबंगला / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला की बैठक स्थानीय जैन भवन में हुई। बैठक में 85 बुथ के अध्यक्ष सेक्टर व जोन कमेटी के प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में बीआरओ व डीआरओ उपस्थित थे। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि देश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बुथ से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक चुनाव होते हैं। सर्वसम्मति से बुथ, सेक्टर एवं जोन कमेटी के चुनाव संपन्न हो गए हैं। सभी कार्यकर्ता बैठकर ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से करें। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए है। उसे जन-जन तक पहुंचाएं। डीआरओ विवेकानंद पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नींव मजबूत है। यहां के कार्यकर्ता संगठित व ऊर्जावान है। इन्हीं की बदौलत प्रदेश में भारी बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।बीआरओ नरेश गढ़वाल ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्व विधायक डोर्मेंद्र भेड़िया, राजेश बाफना, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, रतिराम कोसमा, पियूष सोनी, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, गिरीश चंद्राकर, जीवन कश्यप, भूपेश नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, महामंत्री संजीव चौधरी, इंदरमन देशमुख, केजूराम सोनबोईर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *