google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री व राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी से मुलाकात की खेरथा विधानसभा के पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन ने

खेरथा विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश से सौजन्य भेट कर गुन्डरदेही विधानसभा के साथ पूरा बालोद जिला के संगठन को आगे बढ़ाने एवं राष्ट्रीय संगठन द्वारा जिला एवं मंडल के द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तृत चर्चा के साथ मिशन 2023 मे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। इसके लिए मार्गदर्शन चाहा। छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार के योजना को जन जन तक पहुंचाने एवं प्रदेश में विपक्ष के आक्रमक रूख अपनाकर 2023 के आम चुनाव में सत्ता के शिखर तक पहुंचाने के संदर्भ में एवं छत्तीसगढ़ के वर्तमान सरकार के असफलता एवं उसके तोड़ के संदर्भ में काफी विस्तार से दोनों राष्ट्रीय नेताओं से विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *