google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने की मुलाकात

कांकेर :- लोकसभा पावस सत्र के दौरान दूसरे दिन ही 19.7.22 को कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने रेल मंत्रालय से संबंधित मुद्दों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकत कर कांकेर संसदीय क्षेत्र के केवटी से अंतागड़ तक शीघ्र ही रेल परिचालन शुरू करने की मांग किया कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने केवटी से अंतागड़ तक जो कार्य पुरा हो चुका है लेकिन वर्तमान में रेल परिचालन शुरू नही होने को लेकर रेल विभाग को अवगत कराते रहे है। सासंद मोहन मंडावी ने भारतीय बजट में प्रदत प्रावधान अंतर्गत अंतागड़ से जगदलपुर व्हाय नारायणपुर रेल मार्ग हेतु कार्य प्रगति को लेकर भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *