google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाईट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में बदहाली,1685 गरीब आदिवासी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ :-मोहन मंडावी

कांकेर:- विकासखंड में संचालित एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाईट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की बदहाली का लोकसभा में सांसद ने सुध रखने की मांग की कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने लोकसभा सत्र के तीसरे दिन ही कांकेर जिले के प्रत्येक विकासखंड के साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक विद्यालयों में तत्कालिन भाजपा की सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाईट अंग्रेजी माध्यम की स्कूले संचालित की गई है। सांसद कांकेर मोहन मंडावी ने सदन में कांकेर जिले के सात विकासखंड के एक एक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में दर्ज छात्र संख्या का आंकड़ा 1685 प्रस्तुत कर पूरे प्रदेश में ऐसे विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की संख्या लगभग 6 5,000 होने का उल्लेख किया है। सांसद ने सदन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत किया कि लगभग चार वर्ष पहले खुले अंग्रेजी माध्यम के इन स्कूलों में न ही विद्यालय भवन है, न ही अंग्रेजी के शिक्षक है, न ही विद्यालय में आवश्यक अधोसंरचना का विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कोई पहल’ किया जा रहा है। वर्तमान में एपीजे अब्दुल कलाम अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों का कोई सुध लेने वाला नहीं है। सांसद ने सदन में अवगत कराया कि दूसरी-ओर छत्तीसगढ़ की सरकार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोले जाने पर वहां सभी सुविधा मुहैया करा रही है। सदन के माध्यम से सांसद मोहन मंडावी ने मांग किया है कि ऐसे अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में जहां अधिकांश गरीब आदिवासी. वर्ग के बच्चे पढ़ते है। जिनके साथ शासन प्रशासन खिलवाड़ कर रही है। सांसद ने एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाईट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों के शाला भवनों के साथ वे सभी सुविधाएं मुहैया करने की पुरजोर मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *