
- आरोपियों के पास से चोरी किये केबल वायर को किया गया जप्त विवरण :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुदर्शन साहू पिता धनाजीत साहू उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड क0 11 राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड क0 11 एवं 14 मे लगे शासकीय बोरवेल का कंबल तार लगभग 65 मीटर कीमती 10,400 रूपये को दिनांक 16-17.07.2022 के दरम्यानि रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जाकर संदेही आरोपी 01. कमल बघेल पिता राम खिलावन बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क0 12 बिलासपुरिया दफाई राजहरा, 02. अमरदास मानिकपुरी पिता राजू दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क0 15 नियोगी नगर राजहरा को तलब कर पुछताछ करने पर वार्ड क0 11 एवं वार्ड क0 14 से बोरवेल केबल वायर को चोरी कर जलाकर नोहर मंडावी पिता जोहर मंडज्ञवी उम्र 40 वर्ष एवं इतवारी मंडावी पिता मतवार मंडावी उम्र 35 वर्ष साकिनान वार्ड क0 10 पुराना बाजार राजहरा के पास बेचना बताने पर सभी चारों आरोपीगण को प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से
निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक गिरघर साहू की सराहनीय भूमिका रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904