
डौण्डी लोहारा ब्लाक के वन्य ग्राम रेंगाडबरी के ग्रामीणजन 21 जुलाई से बाजार चौक के पास अपनी तीन मांगो को लेकर धरना पर बैठ गए है। इनकी मांग है कि रेंगाडबरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोला जाए,मोहड़ जलाशय से किसानों को पानी मिले, वही सरकार द्वारा घोषित शराब बंदी को अमल में लाये,

वन्य ग्राम रेंगाडबरी के ग्रामीण अपनी मांगों पर ध्यान नही देने का आरोप लगाते हुए धरना स्थल पर खूब नारेबाजी भी की व कांग्रेस व भाजपा हाय हाय के नारे लगाए वही क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया के साथ साथ मुख्यमंत्री के खिलाफ भी गुस्सा देखा गया वही विरोध में नारेबाजी भी की गई ।
ग्रामीणों ने बताया कि डौण्डी लोहारा तहसीलदार धरना स्थल पर आए थे व बैंक खोलने हेतु सर्वे कराने की बात कही है। लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नही है।
ये बैठे धरने पर – जयेश जैन, अखिलेश सिन्हा,दिनेश मल्लाह प्रकाश सिन्हा स्यामलाल सोनवानी,रमेश मंडावी,प्यारेलाल मंडावी,गणेशराम नायक,पिलाराम नेताम,शंकर निषाद,पालसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व महिलाएं धरने में शामिल है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904