google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

माता पिता के इकलौते पुत्र को,, एक भारी वाहन के ठोकर मारने से युवक के घटनास्थल पर मौत,ग्रामीणों में आक्रोश

गुंडरदेही

परस साहू,, सबसे पहले।

बड़ी खबर

सड़क हुआ खून से लथपथ

माता पिता के इकलौते पुत्र को,, एक भारी वाहन के ठोकर मारने से युवक के घटनास्थल पर मौत,, ग्रामीणों में आक्रोश,,

सड़क में नहीं साइड में चलना भी बड़ी कठिन है इन भारी वाहन चलाने वाले लापरवाही ड्राइवरों के कारण।

गुंडरदेही दुर्ग मार्ग में ग्राम काचांदूर के पास आज सुबह सुबह 5: बजे दुर्गा की ओर से आ रही एक ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर एक 25 साल की युवक के घटनास्थल पर मौत हो गई मृतक का नाम दीप कुमार चंद्राकर पिता अशोक कुमार चंद्राकर ग्राम काचांदूर निवासी हैं।

ग्रामीणों से जानकारी के अनुसार मृतक अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे और कोई उनके संतान नहीं आपको बता दी इस परिवार जीवन से दुखद संकट पर चल रहे हैं पूर्व में इनके एक पुत्री थी वह भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गए थे आज उनकी 1 पुत्र थे सड़क दुर्घटना में मौत होने से गांव में मातम व आक्रोश का माहौल है।

कच्चे भानुप्रतापपुर पल्लेमाडी कच्चा लोहा माइंस से प्रतिदिन राजधानी की ओर परिवहन करने वाले भारी वाहन पर प्रशासन की कोई लगाम नहीं,, ग्रामीण जब इस घटना को विरोध करते हैं आगजनी का अंजाम देते हैं यह चक्का जाम करते हैं तो प्रशासन उन पर कड़ी कार्रवाई करते हैं अब नाराज ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर हाई स्पीड गाड़ी को कंट्रोल करने के बजाए गाड़ियों को किसी प्रकार की जांच नहीं करना कहीं न कहीं जिला प्रशासन से स्थानीय प्रशासन तक कार्रवाई नहीं करने से नाराज। इधर पूर्व सरपंच संतोष चंद्राकर ने कहा मुख्यालय से दो-तीन किलोमीटर से रोज प्रतिदिन मुख्यालय गुंडरदेही आने वालों का गाड़ी का लाइसेंस लेकर सारे दस्तावेज व परिवहन गाड़ियों वाले जांच करवाने के नाम पर प्रशासन लूट मचा रखा है अब प्रतिदिन भारी वाहन चलाने वालों पर क्यों छूट मिली है आज एक परिवार के चिराग बुझ गया।

ग्रामीणों ने मृतक परिवार को 20 लाख रुपया की मुआवजा की मांग कर रहे हैं नहीं तो शौक कार्यक्रम के बाद पूरे काचांदूर वासी गाड़ी पर कारवाही व हाई स्पीड कम करने को लेकर चक्का जाम कर सकते हैं।

प्रतिदिन कच्चा लोहा लेकर राजधानी की ओर चलने वाली भारी वाहन बेधड़क बेलगाम तेज रफ्तार से चलने के कारण कभी आदमी तो कभी जानवर आज सुबह सुबह एक युवक को ठोकर मारने से घटनास्थल पर मौत हो गया आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में शिकायत की फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मृतक की डेड बॉडी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में रखा गया है और गांव की पूरी भीड़ अस्पताल की ओर है।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के के राजू चंद्राकर ने कहा बेलगाम हाई स्पीड पर प्रशासन को कार्यवाही करना चाहिए आए दिन सड़क खून से लाल हो रहे हैं परिवार का चिराग बुझाने में लापरवाह ड्राइवरों का बहुत बड़ी भूमिका है हाई स्पीड गाड़ी वर ड्राइवरों के लाइसेंस एवं शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

ग्राम पंचायत काचांदूर के पूर्व सरपंच संतोष चंद्राकर ने कहा घटना पर प्रशासन गंभीर नहीं पूर्व में बनाए गए स्टॉपर की कोई महत्व नहीं रोज बड़ी गाड़ी के ड्राइवर शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं काचांदूर एक एक्सीडेंट पॉइंट के रूप में साबित हो गए हैं फिर भी प्रशासन गंभीर नहीं।

ग्रामीण हेमशंकर चंद्राकर ,संतोष चंद्राकर ,कृष्ण कुमार चंद्राकर, मंटू चंद्राकर ,मुरली चंद्राकर ,गिरवर चंद्राकर, राधे चंद्राकर ,प्रदीप साहू ,देव कुमार चंद्राकर ,ने काचांदूर नाला से काचांदुर नाहर नाली तक बड़ा ब्रेकर व अस्थाई स्टॉपर लगाने की मांग की है।

मृतक के पिता अशोक कुमार चंद्राकर ने कहा रोज की तरह मेरा पुत्र 5:बजे उठकर घरेलू काम के लिए निकला था परंतु आज हम जब सो के उठे तो उन्हें एक भारी वाहन ने ठोकर मारने से मौत की स्थिति में देखने को मिला।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *