

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ब्लाक इकाई डौंडी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कल से करेगी पांच दिवसीय आंदोलन। जिससे विकासखण्ड के समस्त शासकीय कार्यालयो व विद्यालयो में ताला लटकने की संभावना ।
डौंडी – छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आहवान पर जिसमे प्रदेश के 76 संगठन सम्मिलित हैं वे सभी 25 से 29 जुलाई 2022 तक लंबित 34 % महंगाई भत्ते एवम सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर हड़ताल करेंगे। जिसकी लिखित सूचना जिले के फेडरेशन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद को सूचनार्थ की गई है। उक्त फेडरेशन के प्रमुखों ने बताया है कि वे इसके पूर्व इसी मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सांकेतिक रूप से 29 जून को किया गया था। लेकिन सरकार की उदासीनता को देखते हुए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में हड़ताल की योजना बनाई गई है।
इसी परिपेक्ष्य में शनिवार को फेडरेशन के अंतर्गत सम्मिलित डौंडी ब्लाक समस्त संगठनों के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक बी आर सी भवन डौंडी में सम्पन्न हुई।
जिसमे 25 से 29 जुलाई तक ब्लाक स्तरीय हड़ताल पुलिस ग्राउंड डौंडी में सुबह 11 बजे से बैठने का निर्णय लिया गया एवम 29 जुलाई को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन एवम रैली-बालोद में सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया। जिसमे जले की शिक्षक अधीक्षक भी मांगो के समर्थन पर इस आंदोलन में शरीक होने की जानकारी जिला प्रवक्ता राजकुमार भोयर व सयुंक्त ब्लाक डौंडी के संचालक गजेंद्र रावटे ने देते हुए बताया कि सरकार के दोहरे मापदंड से उनका फेडरेशन अपने आपको चला सा महसूस कर रहे है । राज्य के कर्मचारियों , अधिकारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को प्रतिमाह क्रमशः 4 से 14 हजार रुपयों तक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रावटे व भोयर ने यह भी बताया कि वर्तमान में उन्हें 12 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता तथा सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता नही दिया जा रहा। यही कारण है समस्त फेडरेशन आंदोलन हेतु बाध्य हो रहे है।
इस बैठक में सच्चिदानंद शर्मा, लेखराम साहू, बसन्तमणी साहू, जेलेन्द्र रामटेके, वाय के प्रजापति, लिपिक – भृत्य वर्ग के अध्यक्ष एवम आपरेटर संगठन से नोहर नायक भी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904