मुख्यमंत्री ने आज हरेली पर्व से राज्य में गौ-मूत्र खरीदी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री गौ-मूत्र विक्रय कर बने प्रथम विक्रेता
छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा देने एक और पहल
गौठानों में जैविक खाद के साथ-साथ अब जैविक कीटनाशक का होगा उत्पादन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में धूम-धाम से आयोजित हरेली पर्व के अवसर पर राज्य में गौ-मूत्र की खरीदी की ऐतिहासिक की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चंदखुरी की निधि स्व-सहायता समूह को 5 लीटर गौ-मूत्र 20 रूपए में बेचकर राज्य के पहले विक्रेता बने। निधि स्व-सहायता समूह ने गौ-मूत्र विक्रय की यह राशि श्री भूपेश बघेल के आग्रह पर मुख्यमंत्री सहायता कोष के खाते में जमा की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904