
डौंडी –छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास एवम समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का आज जनपद पंचायत डौंडी में अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्जवल भारत – उज्जवल भविष्य कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य में सम्मिलित हुई अध्यक्षता गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने किया ।
सबसे पहले मंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके पश्चात कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज गीत से शुरू हुआ अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया स्वागत भाषण बिजली विभाग से मुख्य कार्यपालन अभियंता बालोद टी एल सहारे ने किया छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक भली भाँति से बताया गया उसके बाद छत्तीसगढ़ लोकगीत द्वारा लोक नृत्य किया गया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली बचाव के लिए बताया गया साथ में पात्र हितग्राहियों को एलईडी बल्ब वितरण किया गया।
अंत में समस्त अतिथियों को मोमेंटो एवं शाल और श्रीफल भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया
कार्यक्रम में जिलाधीश गौरव सिंह भी उपस्थित रहे साथ में मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ,जनपद अध्यक्ष बसंती दुग्गा ,जनपद उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम जनपद सदस्य हेमवती कुलदीप पुष्पा कोमर्रा, रमिता मरकाम निर्मला कौडो, नगर पंचायत के एल्डरमैन पार्षद गण एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904