
बालोद
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर बालोद ग्रामीण मंडल क्षेत्र अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तैयारी को लेकर शहर के कुर्मी भवन में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई जहां पूरे मंडल 10 हजार तिरंगा लहराने का निर्णय लिया गया और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विभिन्न कार्ययोजना बनाई गई ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम साहू ने स्वागत भाषण में कहा की यहां पर जो।भी प्रदेश एवं केंद्र से निर्देश आते हैं उन्हें बूथ स्तर तक अमल पर लाने मंडल के सभी कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहते हैं आज भी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि राष्ट्र प्रेम जागृत करने केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है जिसमे सभी की सहभागिता की अपील की।
भाजपा तिरंगा यात्रा विधानसभा पवन साहू ने कहा की राष्ट्रवाद से जोड़ना आज केंद्र सरकार की नीति है और विकास भी इसकी प्राथमिकता आज केंद्र सरकार पूरे भारत देश को विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर है विगत 8 साल के कालखंड में ऐसे काम हुए हैं जिसने हर वर्ग को एक मंच पर लाने का काम किया है इसी के तहत यह तिरंगा अभियान भी शामिल है और इसमें हर एक व्यक्ति की सहभागिता होनी चाहिए इसके साथ ही इस बैठक को तिरंगा यात्रा के सह प्रभारी सुरेंद्र देशमुख, त्रिलोकी साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे ने भी संबोधित किया।
बनी कार्ययोजना
आपको बता दें की तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा आज कार्ययोजना बनाई गई जिसमे तिरंगा यात्रा बाइक रैली, प्रभात फेरी, रघुपति राघव राजाराम का गायन इत्यादि शामिल है सभी प्रमुख जनों की उक्त विषयों को लेकर चर्चा की गई इस बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी पवन साहू सह प्रभारी सुरेंद्र देशमुख, त्रिलोकी साहू जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, कीर्तिका साहू, आईटी सेल संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानवीर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, पिछड़ा वर्ग सदस्य खिलेश्वरी साहू जिला मंत्री रश्मि साहू, महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, बिरेंद्र साहू, पालक ठाकुर, प्रकाश नाहर, लिखन साहू, संजय साहू, संदीप साहू, पार्थ साहू, गणेश साहू, कृष्णकुमार वर्मा, छगन साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904