Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गौ तस्करी महाराष्ट्र की ट्रक में देर रात भर रहे थे गायों को,गांव के युवाओं की जागरूकता से ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर,मौके से करीब 25 गाय व बछिया बरामद

मौके से ट्रक के साथ एक बाइक भी पुलिस को मिला है। जिसकी नम्बर के आधार पर जांच किया जा रहा है। व ट्रक मालिक के ऊपर अपराध दर्ज किया गया है :-पुलिस का कथन

डौण्डी लोहारा :- कल 31.07.2022 रविवार की देर रात ब्लाक के ग्राम गारका में एक बार फिर गौ तस्करों ने गौ तस्करी का प्रयास किया लेकिन ग्राम के ही दीक्षित कुमार कोठारी व रूपराम राणा एवं कौशल देवहारी के मौके पर पहुचने पर अपने मंसूबो में कामयाब नही हो पाए व ट्रक को छोड़कर भाग खड़े हुए

मामला इस प्रकार है कि महाराष्ट्र नम्बर की ट्रक mh-27 bx-1666 गारका गौठान के पास खड़ी थी तथा ट्रक ड्राइवर इसमे गायों को व बछिया को ट्रक में भरने का काम कर रहे थे तभी ग्राम के दोनों युवक जो कि शौच के लिए रात में निकले थे जिनकी नजर इन गौ तस्करों पर पड़ी व आवाज लगाने पर ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में सफल हो गया जब इनके द्वारा ट्रक को देखा गया तो ट्रक में गायों व बछिया को भरा गया था व कुछ गाय मौके पर गौठान में बंधी हुई थी । इस मामले की शिकायत दीक्षित कुमार कोठारी ने संजारी पुलिस चौकी को पत्र लिखकर किया है। व आरोपियों को पकड़ कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

गौ तस्करी के मामले में ट्रक मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 11/12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा :-टी एस पट्टावी थाना प्रभारी डौण्डी लोहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *