
नवनिर्मित तहसील साहू सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम नर्मदा धाम सुरसली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टहल साहू, अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमन साहू, अध्यक्ष, जिला साहू संघ बालोद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोरी लाल साहू, पूर्व अध्यक्ष, जिला साहू संघ बालोद, नरेन्द्र हिरवानी पूर्व कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, पोषण बनपेला उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, श्रीमती लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, तथा श्रीमती एवनी साहू सरपंच ग्राम पंचायत सुरसुली उपस्थित थे। सर्व प्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश कुमार सोनवानी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा ने कहा कि समाज की एकता व अखंडता हम सभी का दायित्व है और यदि हम संगठित होकर कोई कार्य करते हैं तो निःसंदेह हम उस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हैं आज हम सभी के प्रयास से तहसील सामुदायिक भवन बन कर तैयार है जो हमारी संकल्प शक्ति का परिचय दे रही है। उन्होंने समस्त दानदाताओं की सराहना की। किशोरी लाल साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक नेतृत्व एक अहम जिम्मेदारी होती है और हम चाहे ग्रामीण स्तर पर नेतृत्व करें या जिला व प्रांत स्तर पर नेतृत्व करें, सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि हम चारित्रिक , सामाजिक व व्यवहारिक तौर पर एक बेहतर मानव हों व हमें देखकर लोग हमसे प्रेरित हों तभी समाज ऊंचाइयों के शिखर को प्राप्त करेगा। किशोरी लाल साहू ने आगे कहा कि समाज को एक सात्विक समाज बनाना है तो सभी सामाजिक बंधुओं को शाकाहार अपनाना होगा व नशापान जैसे तंबाकू, मद्यपान इत्यादि बुराईयों से समाज को बचाना होगा। नशा नाश की जड़ है इसे हमे समझना होगा। संरक्षक जितेन्द्र साहू ने कहा कि रमेश सोनवानी जी का अध्यक्षीय कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा है और उनके कार्यकाल में जो उपलब्धि समाज ने प्राप्त की है वह सराहनीय है। उन्होंने समाज से कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने समाज में युवाओं की सहभागिता की सराहना की। कोषाध्यक्ष नरेन्द्र हिरवानी ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और मनुष्य जिस समाज में जन्म लेता है जीवन भर उसकी पहचान उस समाज से होती है। समाज ही उसे नाम, पहचान, पद, यश, कीर्ति प्रदान करता है। इसलिये मनुष्य को चाहिये। कि वो जिस समाज में पैदा हुआ है। जहाँ से उसे सब मिला है, उस समाज के लिए कुछ अच्छा कार्य कर जाये। जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला ने कहा कि साहू समाज का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बनें व एक बेहतर नागरिक बन कर समाज व राष्ट्र को नव आयाम प्रदान करे यह हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। सामाजिक व्यक्ति होने के नाते हम एक दूसरे का संबल बनें व प्रेरणा पुंज का काम करें। मुख्य अतिथि टहल साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम उस दानवीर भामाशाह के वंशज हैं, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर मेवाड़ राजवंश पर आई विपत्ति को दूर किया। उन्होंने संत माता कर्मा और राजिम भक्तिन माता का उल्लेख करते हुए साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विशेष तौर पर बल दिया साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को गौरव प्राप्त होगा। जिला अध्यक्ष सोमन लाल साहू ने कहा कि सामाजिक एकजुटता और एकता बनाये रखने सामाजिक संघ का निर्माण किया जाता है। समाज में आने जाने व सामाजिक आयोजनों में सहभागी बनने से व्यक्ति समाज को करीब से देखता है व समाज हित में संकल्पित होता है। हमें हमारे समाज को एक आदर्श मुकाम तक ले जाना है तो सामाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि सदैव सामाजिक प्रगति पर चिंतन करें। घर परिवार में बच्चों को बेहतर संस्कार प्रदान करें। विशेष अतिथि लोकेश्वरी साहू ने कहा कि आज समाज के अधिकतर युवा पढ़ लिख कर तैयार हैं , उनके लिए सामाजिक स्तर पर यूपीएससी, सीजी पीएससी, एस एस सी, बैंकिंग, रेलवे, नीट, सहायक प्राध्यापक इत्यादि की तैयारी हेतु कैरियर काउंसिलिंग की नितांत आवश्यकता है। यदि हमारे पढ़ें लिखे युवाओं को बेहतर तरीके से कैरियर निर्माण पर समय समय पर मार्गदर्शन दिया जाए तो हमारे समाज से भी आइएएस, आईपीएस, बेहतर डाक्टर, बेहतर शिक्षक इत्यादि निकलेंगे। श्रीमती लोकेश्वरी साहू के इस सुझाव की प्रांताध्यक्ष टहल साहू सहित उपस्थित समस्त सामाजिक पदाधिकारियों ने सराहना की व आश्वस्त किया कि भविष्य में समाज द्वारा कैरियर काउंसिलिंग पर व्यापक आयोजन किया जाएगा। इसी तरह कार्यक्रम को महिला प्रकोष्ठ संयोजक पुष्पा कश्यप, तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा उपाध्यक्ष अजय साहू, समाज सेवी खोरबाहरा राम साहू, सरपंच एवनी साहू, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव हेम लाल साहू ने किया। आभार प्रदर्शन तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा अध्यक्ष रमेश कुमार सोनवानी ने किया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा अध्यक्ष रमेश कुमार सोनवानी, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक नरेन्द्र हिरवानी, प्रमुख सलाहकार किशोरी लाल साहू, संरक्षक जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष अजय साहू, श्रीमती अनीता साहू, सचिव हेम लाल साहू, सहसचिव टी आर साहू , कार्यकारी अध्यक्ष महावीर साहू, संगठन सचिव शिवेन्द्र बहादुर साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक गाधिसुवन सोनबरसा, रविन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष कृपा राम राम, तीरथ राम साहू, टुमन साहू, सोहन कश्यप, पुरषोत्तम साहू, विष्णु मोहनमाला, श्याम लाल हिरवानी, संत राम साहू, विक्रम साहू, पुष्पा कश्यप, उर्मिला साहू, सुधा साहू, पार्वती साहू, रैमून साहू, शोभा साहू, नेमीन साहू, हरीश गंजीर, दौलत राम साहू, शिव भजन साहू, दुलार साहू, युवराज साहू, संतोष साहू, चुरामन दास साहू, छक्कन साहू, जगत राम साहू, परमानंद साहू, रोमन साहू, दुष्यंत साहू, दयाल साहू, पीलू राम साहू, किसून साहू, कामता प्रसाद साहू, नौशाद गंगबेर, सहित समस्त तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के पदाधिकारी, समस्त परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सचिव गण, समस्त ग्रामीण साहू समाज नर्मदा धाम सुरसुली के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शिवेन्द्र बहादुर साहू ने दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904