google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहीद स्व.विद्याचरण शुक्ला का कांग्रेसजनों ने मनाया जन्मदिन,देश व प्रदेश को दिए योगदान को याद किया

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया के स्थानीय कार्यालय में रविशंकर शुक्ल जी व विद्याचरण शुक्ल जी के जन्मदिन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिरस्थायी बनाने तथा उनके नक्शे कदम में चलने का प्रयास करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल ने अपने जीवन काल में कांग्रेस के सजग सिपाही बन कर हर वर्ग को अपने साथ में लेकर चलते थे। भाई चारा का संदेश देते थे। जिसका अनुशरण से हमारी पार्टी संगठन को बल मिला है।मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि सुदूर वनांचल के आम नागरिकों को जागरूक करने 25 मई 2013 को झीरम घाटी के रास्ते से कांग्रेस के साथियों ने परिवर्तन यात्रा निकाल कर आगे बढ़ रहे थे लेकिन नक्सलियों ने अपनी कायराना हरकत करते हुए गोली बारी कर दिया जिसमें विद्याचरण शुक्ल जी की शहादत हो गई। उनके कार्यकाल में एकरूपता देखने को मिलता था। जिसका अनुशरण हम सब कर रहे हैं। हमने एक ऊर्जावान व मार्गदर्शक को खो दिया है। रविशंकर जी शुक्ल व विद्याचरण जी शुक्ल दोनों का जन्म दिवस मनाकर पार्टी के साथियों को उनके जीवन गाथा को याद दिलाकर सक्रिय रहने का अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ,मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर ,जी जिला संयुक्त सचिव श्री कांति भूषण साहू ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति जिला महामंत्री श्री हस्तीमल सांखला ब्लॉक महामंत्री मेघनाथ साहू जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य राजा राम तारम ज़ोन प्रभारी दिलीप बघेल गणेशराम रात्रि ब्लॉक सचिव भोज हरदेव सेक्टर प्रभारी उमेंद्र कलिहारी बिसाली राम पटेल ,सुब्रत देशमुख तेजराम वीके ,मीडिया प्रभारी गुलाब जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *