
ग्राम रेगाडबरी में दिनांक 21.07. 2022 से चल रहे धरना प्रदर्शन अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन आज दिनांक 06/08/2022 दिन शुक्रवार को क्षेत्र की विधायिक व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास विभाग की उपस्थिति में ग्रामीणों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त किया

मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी द्वारा अपनी तीनो मांग जिसमे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने ,मोहर जलाशय का पानी इस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए देने तथा प्रदेश सरकार की मुख्य घोषणा शराबबंदी को त्वरित अमल मे लाने को कहा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्वीकृति वा अटल समाजिक भवन का मांग किया गया जिस पर मंत्री द्वारा अपने संबोधन में घोषणा करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन तत्काल बनवाने हेतु भूमि पूजन किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अटल समाजिक भवन बनाने व स्वीकृति करने के ग्रामीणों के बीच घोषणा की तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक हेतु अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की है। तथा मोहड़ जलाशय का पानी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु दिलाए जाने का सहयोग व सहमति प्रदान करते हुए धरना प्रदर्शन को समाप्त करवाया गया इस अवसर पर नारियल फोड़कर सुभाष चंद्र बोस सहित भगत सिंह भारत माता की तैल चित्र पर पुष्प गुलाल लगाकर धरना समाप्त किया गया ग्राम पंचायत सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी क्षेत्र के जनपद सदस्य हेमकुमार रावटे चंद्र प्रकाश सोनी उपसरपंच ग्राम पटेल फगवा राम निषाद तथा क्षेत्र के किसान ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया है।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904