
छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01अगस्त से 13 अगस्त तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ियों में वजन त्योहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत देवरीबंगला के चारों आंगनबाड़ियों में वजन त्योहार मनाया गया। वजन त्योहार में उपस्थित महिलाओं को आगनबाडी के कार्यकर्ता तामेश्वरी देवांगन वजन त्योहार उद्देश्य को बताते कहा शासन का मुख्य मंशा कुपोषण को दूर करना। उम्र के अनुसार वजन को तीन रंगों में बांटा गया है। यदि आपका बच्चा लाल रंग में आता है तो गंभीर कुपोषित, पीला रंग मध्यम कुपोषित एवं हरा रंग में सामान्य रहता है। कुपोषण दूर करने के लिए उपाय भी बताये। कुपोषित बच्चों को आगनबाडी में रेड्डी टू ईट, चीकी दिया जा रहा है। मितानीन अंजनी देवांगन कहा बच्चों को नियमित वजन कराना चाहिए तथा अति कुपोषित बच्चों को डा. के परार्मश के अनुसार परिवार वालों को खान पान में ध्यान देना चाहिए। वजन त्योहार में आगनबाडी केन्द्र में 55 बच्चों का वजन किया जिसमें 3 बच्चे मध्यम कुपोषित एवं 52 बच्चे सामान्य। वजन त्योहार में मितानीन अन्नपूर्णा देवांगन, दशमत, लक्ष्मी, कविता, पुनिता, गीतेश्वरी, प्रियंका, राधिका, खेमीन, नीतू साहू, चंद्रिका, सुमित्रा, बसंती देवांगन, धीरेंद्र शर्मा सहित ग्रामीण महिलाएं एवं आगनबाडी के बच्चे उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904