
अवैध रूप से चखना दुकान चलाने वालो खिलाफ गुण्डरदेही पुलिस ने की कार्यवाही।
आरोपीगण के विरूद्ध 36(क) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज।
शराब पीने वालों को सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गुण्डरदेही ने गिरफ्तार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्तगासा पेश किया गया
पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग बी.एन. मीणा, के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन मे , श्रीमान अति0पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना गुण्डरदेही के द्वारा विशेष टीम तैयार कर लगातार जुआ सट्टा, शराब पर कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से चखना दुकान चलाने एवं शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ गुण्डरदेही पुलिस के द्वारा दिनांक 06.08.2022 को अंग्रेजी शराब दुकान गुण्डरदेही के पास आम लोगों को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे है आरोपियान 01. दुष्यंत सोनकर पिता भरतलाल सोनकर उम्र 38 वर्ष, 2. मंगलूराम ढीमर पिता मनहरण ढीमर उम्र 26 साल, 03. अमजद खान पिता रसीद खान उम्र 24 साल, 4. नवीन बघेल पिता कौशल बघेल उम्र 19 साल साकिनान गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद से देशी प्लेन शराब, डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच जप्त कर धारा 36 क आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107, 116(3) जा.फौ. कार्यवाही कर इस्तगासा श्रीमान एसडीएम न्यायालय गुण्डरदेही पेश किया गया है।
नाम आरोपीगणः-
- दुष्यंत सोनकर पिता भरतलाल सोनकर उम्र 38 वर्ष, साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही
- मंगलूराम ढीमर पिता मनहरण ढीमर उम्र 26 साल,साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही
- अमजद खान पिता रसीद खान उम्र 24 साल, साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
- नवीन बघेल पिता कौशल बघेल उम्र 19 साल साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904