40 साल पुराना पुल जो दोनों गांवों को जोड़ता था वही तेज बारिश के कारण 3 दिनों से आवागमन भी बन्द था
सूत्रों के माने तो पानी मे डूबे युवक ने सुबह अपने पिता को नाला पार भी कराया था व नाले में नहाते समय बहते पानी के भंवर में फंस गया व डूब गया यह जानकारी मिल रहा है।

कहा जा रहा है कि मौके पर कुछ युवकों ने उसे बचाने बाहर निकालने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहे ।
देवरी/डौण्डी लोहारा :- डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्राम गणेश खपरी सड़क पुल में नहाने गए 2 युवकों में से एक युवक गहरे पानी मे डूबा बालोद जिला प्रशासन व गोताखोर टीम डूबे युवक की लगातार तलाश कर रही है। दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रो में भी नदी नालों के ऊपर से पानी का तेज बहाव हो रहा है। व कई नालों व सड़को पर आवागमन बाधित भी है।

नहाने गए युवक का नाम पोषण देवांगन पिता हेमराय देवांगन 22वर्ष बीए फाइनल में था सुबह 7:30 को नहाते वक्त तेज बहाव के कारण बाहर नहीं निकल पाया। जिसकी तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904