google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी के द्वारा चलाया गया हमर तिरंगा व घर-घर तिरंगा अभियान

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी के द्वारा चलाया गया हमर तिरंगा व घर-घर तिरंगा अभियान भारत के आजादी के 75 साल होने पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान पूरे देश में चल रहा है भारतीय राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है आजादी के अमृत महोत्सव को चिन्हित करने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए भारत ने अपना 75 वा आजादी के उत्सव मनाने के दौरान हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान बनाया है, भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के आदेशानुसार व स्थानीय संघ डौंडी के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी की रानी लक्ष्मीबाई गाइड दल व रेंजर टीम, एनसीसी कैडेट एनएसएस स्वयंसेवक ,व संस्था के अन्य छात्राओं तथा समीपस्थ विवेकानंद हाई स्कूल के स्काउट गाइड दल ,स्वामी विवेकानंद रोवर क्रू बालक डौंडी के द्वारा अपने घर में तिरंगा फहराने और अन्य लोगों को भी अपने घर में तिरंगा झंडा फहराने हेतु जागरूक करने डौंडी नगर के मुख्य मार्ग, मथाई चौक, दुर्गा मुख्य बाजार व अन्य स्थानों पर जन जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही विद्यालय के प्रांगण में समस्त छात्राओं द्वारा आजादी के 75 वर्ष का मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया गया ,इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीएस वद्दन विकासखंड सचिव डौंडी नेमसिंह साहू , मिथिला सिंगारे अलका मेढे़, गायत्री देवांगन थलेश सिन्हा ,नेमीचंद बढ़ाई एवं संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *