
बालोद (डौंडी लोहारा) – वनांचल ग्राम अरजपुरी में आज से छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को सरकार द्वारा पशु पालक और जैविक खेती को बढ़ावा देने व युवाओं को रोजी रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों एवं किसानों से ₹2 प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद की जाती है। इस गोबर से जैविक खाद का निर्माण किया जाता है। गाय के गोबर से कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट के अलावा कई अन्य चीजें भी बनाई जाती हैं। गौथानों की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय मिशन की स्थापना की गई है। इस मिशन के माध्यम से लाभार्थियों को धन हस्तांतरित करने में सहायता प्रदान की जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904