
डौंडी – संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता,
दिनाँक 17/08/22 को बालोद में आयोजित की गई थी जिसमें बालक व बालिका फुटबॉल
अंडर – 17 वर्ग में पाँच जिला
दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेंतरा, बालोद की टीमों ने भाग लिया जिसमें बालिका वर्ग की चार टीमों बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेंतरा के बीच मैच हुआ l पहला मैच बालोद (डोंडी ) तथा राजनांदगांव के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ जिसका परिणाम अंतिम समय तक दोनों ही टीम गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं कर सके और टाई ब्रेकर के माध्यम से बालोद (डोंडी ) ने राजनांदगांव को 3 के मुकाबले 4 गोल से पराजित कर फ़ाइनल में पहुंच कर दुर्ग जिला से मैच खेला जिसमें में भी अंतिम समय तक दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं कर सका पुनः दोनों के मध्य टाई ब्रेकर फैसला हुआ जिसमें डोंडी ने 4 के मुकाबले 5 गोल से दुर्ग को पराजित कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया, आने वाले समय में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे l
डोंडी की ओर से सोनम, किरण, शालिनी, दीपलता, माधवी, प्रतिभा ने पेनाल्टी शूटआउट में भाग लेकर टीम को विजय दिलाया l साथ ही दीपिका, प्रिया, तान्या, रीना, वामनी, छमीछा, तान्या, मनीषा सभी ने सराहनीय खेल दिखाया l
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दल प्रबंधक श्री किशोर मेहरा, संयोजक मोहंती, सीपेद्र, सजेश सर जिला शिक्षाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला खेल समन्वयक श्री जेना, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी, सेजस डोंडी के प्राचार्य श्री बद्धन,खेल प्रभारी विशाल सर, कोच सन्तु यादव, नीलेश गौर, नगर के खेल प्रेमियों ने बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दीं l
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904