google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडी ब्लाक के सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों के हड़ताल बारहवें दिन स्थगित कल से गुलजार होंगे सभी विद्यालय एवम दप्तर

गोरे लाल सोनी की खबर

डौंडी- अंचल के सभी सरकारी कर्मचारी अधिकारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर बारहवें दिन भी अडिग रहे।
बता दे बीते दिनों से आंदोलन निर्णायक मोड़ पर था। माननीय मुख्यमंत्री के अपील की मियाद आज 2 सितम्बर को पूर्ण हो रही थी। लिहाजा बीते 1 सितम्बर को प्रदेशस्तरीय समस्त जिला संयोजको की बैठक आहूत कर विचार लिया गया और 2 सितम्बर को प्रान्तीय कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न होते ही 3 बजे सूचना मिली कि श्री रविन्द्र चौबे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की मध्यस्ता में दो सूत्रीय मांगो के संबंध में मुखमंत्री जी से सकारात्मक चर्चा हुई
(1)जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक का D A का एरियर्स की राशि G P F खाते में जमा की जावेगी
2) 3 प्रतिशत DA दीपावली में देंगे
कुल D A 31 प्रतिशत हो जवेगा
3) H R A के लिए समिति गठित की जाएगी।
पर सहमति के आधार पर हड़ताल स्थगित की घोषणा की गई।
फेडरेशन ने यह भी स्पस्ट किया है अभी हमारा आंदोलन मात्र स्थगित किया गया है, यदि सहमति के आधार पर मांगे निर्धारित समय पर पूर्ण नही की जाती तो पुनः रणनीति बनाकर आक्रोश जताया जाएगा।
शनिवार से सभी विद्यालयों में शिक्षक व कार्यालयों में सोमवार से समस्त कर्मचारी/अधिकारी अपनी उपस्थिति देंगे।
आंदोलन स्थगन के पश्चात सभा का समापन विधिवत राष्ट्रगान के साथ किया गया।
आज अंतिम दिवस के आंदोलन में संयोजक वीरेन्द्र देशमुख, सहसंयोजक लेखराम साहू, सचिव प्रहलाद कोसमा, सहसचिव राजेन्द्र हरदेल संचालक-बसंतमणी साहू कोषाध्यक्ष शमशेर बेग मिर्जा रेखु राम साहू, कन्हैया लाल कुरपाल, सुरेश कोठारी, शिव कुमार चौरके, प्रवीण साहू भुनेश्वर साहू, मोना रावत, एम एस साहू, के आर शोरी, सुखराम ठाकुर, दोमन यादव, रामावतार नेताम ,समिता दुग्गा, शशि देशमुख, नितेश चौरका प्राचार्य जे एल भुआर्य पूर्व संयोजक सच्चिदानंद शर्मा सहित सभी वीभग के सैकड़ो कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *