डौंडीलोहारा – पेंशनर समाज की आवश्यक बैठक 8 सितंबर 2022 को
छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज शाखा तहसील डौंडीलोहारा की अतिआवश्यक बैठक दिनांक 8 सितंबर 2022 दिन गुरुवार को समय दोपहर 12बजे से पुराना ब्लाक आफिस के कृषि – पेंशनर भवन में रखी गई है। कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू ने बताया कि इस बैठक में बैठक में तहसील व जिला की सदस्यता, परिवार पेंशन जानकारी, आय व्यय का हिसाब, तथा इस माह के त्योहार/ पर्व जैसे गणेश स्थापना, शिक्षक दिवस, श्राद्ध पक्ष की विशेषताओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रांतीय पेंशनर सम्मलेन व अखिल भारतीय पेंशनर फेडरेशन की गुजरात सोमनाथ की बैठक की विस्तृत जानकारी पेंशनर समाज के अध्यक्ष सिया राम शार्वा द्वारा दी जाएगी। बैठक में समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904