google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

NEET(मेडिकल एंट्रेंस)Exam में 720 अंको में 603 अंक प्राप्त कर बालोद के नीतीश जैन ने परिवार व शहर का बढ़ाया मान

नीतीश जैन

बालोद CG24 आजतक : नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय जैन (जैन हार्डवेयर,बालोद) के होनहार पुत्र नीतीश जैन ने NEET(मेडिकल एंट्रेंस)Exam में 720 अंको में 603 अंक प्राप्त कर नगर एवं परिवार का गौरव बढ़ाया है, शुरू से ही मेधावी रहे नीतीश ने High school higher secondary exam मे 90% से अधिक अंक लेकर नगर को गौरवान्वित किया था हाल ही में देशभर में हुए नीट परीक्षा में 1800000 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था जिसमें Nitish Jain ने 603 अंक प्राप्त कर बालोद जिला को गौरवान्वित किया, सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार जिसमे दादी श्रीमती पारस देवी जैन , बड़े पापा अनिल जैन ,बड़ी मम्मी गुलाब जैन ,पापा संजय जैन, मम्मी कंचन जैन व भाई बहनों को श्रेय देते हैं। इस सफलता के लिए सभी प्रतिष्ठित लोगों ने बधाई दी जिसमें सर्वश्री यशवंत जैन , डॉ प्रदीप जैन,कृष्ण कांत पवार ,पवन साहू,लीला शर्मा, कमलेश सोनी पार्षद , अभय जैन, अधिवक्ता प्रशांत पारख़,देवराज कोठारी,नरेंद्र सोनवानी ,कमल पनपालिया शेखर वर्मा एवं समाज प्रमुखों ने कोटि कोटि बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *