

उपलब्धि- राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छा गई डौंडी की बिटिया शिवानी, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर दुर्ग जोन को दिलाया खिताब, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगी शामिल
डौंडी- बालोद जिला अंर्तगत जुगेरा में आयोजित 22 वी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डौंडी की होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ी नगर की चहेती बिटिया शिवानी ने इस टूर्नामेंट के सफर में सुरूवाती मैच से लेकर फाइनल मैच तक अपना शानदार फुटबॉल खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम टीमों के मध्य अपना डंका ( लोहा )मनवाया व आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने मार्ग प्रदस्थ किया। यह बालोद जिला के लिए गर्व की बात है।
विदित हो कि इस प्रतियोगिता में दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, और रायपुर की टीमों ने भाग लिया था। जहां बालिका फुटबॉल अंडर – 14 वर्ग में दुर्ग जोन की टीम विजेता रहीं इसमें डौंडी की बेटी ने दुर्ग टीम से खेलकर पूरी प्रतियोगिता में अन्य टीमों के मध्य दबदबा बना दी तथा सभी टीमों के बीच खेले गए मैच में शिवानी का स्कोर बिलासपुर को 4_0 में
(शिवानी 2 गोल) सरगुजा को 6_1 के अंतर पर (शिवानी 2 गोल ) रायपुर को 2_0 पर (शिवानी 1 गोल ) बस्तर जैसे मजबूत टीम को 3_0 एकतरफा मुकाबले में (शिवानी 1 गोल )
इस प्रकार पूरे टूर्नामेंट में शिवानी ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए अंकिता (दुर्ग ) के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक 6 गोल, कनिष्का – 2, प्राची – 1 (दुर्ग, राज. ) गोल मार कर अपनी टीम दुर्ग जोन को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाए l दुर्ग की टीम में डौंडी बालोद से शिवानी और अनामिका, और बाकी खिलाड़ी, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेंतरा से इस प्रतियोगिता में अपने जिलों का प्रतिनिधित्व किया l इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे l
दुर्ग जोन की जीत और आगामी नेशनल टूर्नामेंट के लिए जिला शिक्षाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिलाधिकारी खेल एव युवा कल्याण विभाग ठाकुर सर, जिला खेल समन्वयक जेना, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,
कोच सन्तु यादव, नीलेश गौर, बालिका क्लब की अध्यक्ष ममता जैन, हेमंत तन्ना, राकेश कुलदीप, नरेंद्र जनबंधु क्लब की साथी खिलाड़ियों, नगर के खेल प्रेमियों ने बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दीं l
शिवसेना डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी ने दी शाबासी
शिवसेना डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी ने डौंडी की प्रतिभासंपन्न फुटबाल के प्रति समर्पित खिलाड़ी शिवानी बिटिया की उत्कृष्ट खेल की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904