Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला में 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम तय

माननीय मुख्यमंत्री जी का प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम
माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत 18 सितम्बर को हेलिकाप्टर द्वारा गुण्डरदेेही विधानसभा के ग्राम बेलौदी पहुचेंगे। इसके पश्चात श्री बघेल ग्राम बेलौदी में स्थित दुर्गा माता एवं शीतला माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर बालोद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का श्री गणेश करेंगे। इस दौरान वे दुर्गा मंदिर परिसर में वृक्षारोपन कर मार्ग मे पड़ने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र एवं ग्राम पंचायत कार्यालय का अवलोकन भी करेंगे। ग्राम बेलौदी मे आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगेे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम बेलौदी से हेलिकाप्टर द्वारा विधानसभा क्षेत्र ग्राम डौंडी लोहारा के ग्राम सुरली पहुचेंगे । ग्राम सुरली में नर्मदा धाम मे नर्मदा माता की पूजा अर्चना कर सड़क मार्ग से ग्राम जेवरतला पहुचेगे। मुख्यमंत्री जेवरतला पहुचकर चंदन जी के निवास मे भोजन करने के पश्चात ग्राम जेवरतला में यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण करेंगे । यात्री प्रतिक्षालय के लोकार्पण के पश्चात जेवरतला में आयोजित जनचैपाल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस हेलिपेड सुरसुली पहुंचकर हेलिकाप्टर द्वारा ग्राम बेंलौदी हेलिपेड पहुचंेगे। उसके पश्चात सड़क मार्ग से गुण्डरदेही पहंुचकर रोड शो करने के पश्चात सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रोड शो के दौरान विभिन्न संगठनो एवं संस्थाओ के प्रतिनिधियो के द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत अभिनंदन भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री 18 सितम्बर शाम को सर्किट हाउस गुण्डरदेही में सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियो से मुलाकात करेंगे। श्री बघेल 18 सितम्बर को सर्किट हाउस गुण्डरदेही में रात्रि विश्राम करने के पश्चात सुबह विकासखण्ड अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 19 सितम्बर को हेलिकाप्टर द्वारा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के गा्रम मालीघोरी पहुचकर पालीटेक्निक कालेज का लोर्कापण करेंगे। इसके पश्चात वे कुकुरदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करनेे के पश्चात मंदिर परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कुकुरदेव मंदिर से पैदल ग्राम मालीघोरी पहुचकर जनचैपाल कार्यक्रम में शामिल होगे। श्री बघेल ग्राम मालीघोरी से दोपहर 1 बजे ग्राम कुसुमकसा हेलिपेड पहुचकर पैदल श्री पुरूषोत्तम चिराम के घर में पहुचकर भोजन करेंगे। वहां से पैदल चलकर ग्राम कुसुमकसा में पहुचकर जनचैपाल कार्यक्रम में शामिल होगे। इसके पश्चात वे हेलिकाप्टर द्वारा ग्राम कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दल्लीराजहरा पहुचकर श्री बघेल ज्ञानु पेटा्रेल पंप से रोड शो करते हुए फव्वारा चैक श्रमवीर चैक होते हुए सर्किट हाउस दल्ली राजहरा पहुचेगें। सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम कर सिटीजन क्लब पहुचकर भेट वार्ता कार्यक्रम में शामिल होगें। सर्किट हाउस दल्लीराजहरा में रात्रि विश्राम कर 20 सितम्बर को सुबह अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यो का लोर्कापण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 20 सितम्बर को संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम कोलिहामार हाई स्कूल मैदान पहुचकर देउर मंदिर पहुचकर पूजा अर्चना कर पैदल चलकर गुरूर में आयोजित बाजार चैक भेट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होगे। इसके पश्चात ग्राम जगन्नाथपुर पहुचकर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर हेलिकाप्टर द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के शासकीय महाविद्यालय हेलिपेड पहुंचेंगे। बालोद मे श्री भागी राम साहू के निवास में पहुचकर भोजन करने के पश्चात भेट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होगे। इसके पश्चात गंगा मैया मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात भेट मुलाकात करेगे।
श्री बघेल 20 सितम्बर को सर्किट हाउस बालोद में रात्रि विश्राम करने के पश्चात 21 सितम्बर को सुबह सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेगे। इस दौरान श्री बधेल जिला मुख्यालय बालोद में कलाकेन्द्र ,मलखम केन्द्र का शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *