Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री की घोषणा:-जेवरतला में नवीन महाविद्यालय, जलाशय का सौदर्यीकरण, जिला सहकारी बैंक की शाखा, बिजली वितरण कार्यालय,पिनकापार में प्रयास विद्यालय सहित अन्य नवीन कार्य होंगे

डौंडीलोहारा :- जेवरतला गांव में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत डौंडीलोहारा विकासखंड के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे आज इस कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात प्रदान किया है जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम जेवरतला में कॉलेज की स्थापना खामभांट में बिजली सब स्टेशन की घोषणा पिंनकापार में प्रयास विद्यालय की स्थापना,पसौद से झिटिया से केंवट नवागांव तक सड़क निर्माण कार्य, जेवरतला में नवीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने, जेवरतला में जलाशय का सौदर्यीकरण व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य किया जाएगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलहारा ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य 20 गांव में देवगुड़ी निर्माण के लिए 50 50 हजार की घोषणा की वही देवगुड़ी की पूजा करने वाले बैगा को ₹7000 देने की घोषणा की मुख्यमंत्री ने ग्राम जेवरतला में बिजली वितरण कार्यालय खोलने की भी बात कही

आज मुख्यमंत्री ने मंच से आमजनता से मुलाकात कर उनसे बात की व सभी बातों को सुनकर घोषणा किया जिसपर खूब ताली बजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *