
दल्ली राजहरा :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आमजन से मिल रहे हैं व लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान भी कर रहे हैं जिन जिन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जा रहे हैं वहां नए विकास कार्यों की आम जनता को सौगात भी दे रहे हैं वही आज मुख्यमंत्री के दौरे के दूसरे दिन डौंडीलोहारा विधानसभा के ग्राम दूधली व कुसुमकसा गांव में भेंट मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े नगर वह बड़ी आबादी वाले लोह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा पहुंचे जहां कांग्रेशजनों, दूरदराज से आए हुए ग्रामीणजनों ने व शहर के अनेक सामाजिक संगठनों, मजदूर संगठनों नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।

इसी क्रम में दल्ली राजहरा व्यापारी संगठन ने भी मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर एक मंच बनाकर स्वागत करने व नगर के व्यापारियों की समस्याओं को दल्ली राजहरा के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लेकर स्वागत कार्यक्रम में चर्चा करने की रूपरेखा तय की थी लेकिन सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री अपने नगर के अंदर रोड शो के दौरान मंच पर ना जाकर व कार्यक्रम के बाद मिलने की बात कह कर कार्यक्रम स्थल से आगे बढ़ गए जिससे नगर की व्यापारी संगठन पदाधिकारियों व उपस्थित लोगों में काफी नाराजगी देखा गया व व्यापारियों ने इसे मुख्यमंत्री के द्वारा अपनी उपेक्षा करार देते हुए खूब नारेबाजी की व राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाय हाय भूपेश बघेल मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए कुछ समय के लिए जिला प्रशासन वह पुलिस प्रशासन के सामनेअसमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी क्योंकि मुख्यमंत्री का जिले में दौरा कार्यक्रम बहुत ही शांति पूर्वक चल रहा था वही दल्ली राजहरा आगमन के दौरान इस प्रकार की परिस्थिति अचानक बन गया था समाचार लिखे जाने तक नाराज व्यापारी अपने संगठन की बैठक कर रहे हैं वह इस मामले को लेकर आगे की रणनीति बना रहे हैं। वही मुख्यमंत्री गेस्ट हाउस में नगर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर रहे है।

व्यापारियों की मुख्यमंत्री से मांग :/
बालोद जिला का नाम दल्ली राजहरा-बालोद जिला करके इसके कुछ विभागों को राजहरा में लाया जाये।
राजहरा में औद्योगिक नगर के लिए कई बार सर्वे हो चुका है, उसे आरम्भ किया जाये।
दल्ली राजहरा नगर एवं चिखलाकसा की भूमि रजिस्ट्री का सरलीकरण किया जाये।
केन्द्रीय विद्यालय अतिशीघ्र प्रारम्भ किया जाये।
राजहरा नगर से बायपास सड़क का निर्माण शीघ्र किया जाये।
जल जल आवर्धन योजना को शीघ्र पूर्ण कराते हुए लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाए
100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण शीघ्र किया जाये।
सम्पूर्ण दल्ली राजहरा नगर के 270 + 130 एकड़ भूमि पर बसे लोगों को निः शुल्क रजिस्ट्री कराकर स्थायी पट्टा प्रदान किया जाये।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904